फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Imran Masood, Pankaj Malik in Muzaffarnagar

इमरान मसूद को नूरा के घर जाने से रोका

Wed, 25 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Imran Masood, Pankaj Malik in Muzaffarnagar
नेशनल हाईवे पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पंकज मलिक को शहर में जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता इमरान मसूद समेत कांग्रेसी नेताओं को उपद्रव में मारे गए नूरा के घर जाने से रोक दिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इमरान और प्रदेश उपाध्यक्ष व पश्विमी प्रभारी पंकज मलिक को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को हुए उपद्रव के चलते रहमतनगर खालापार निवासी नूरा की गोली लगने से मौत हो गई थी। नूरा के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पंकज मलिक का कार्यक्रम था। दोनों कांग्रेस नेता मेरठ में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से मिलने के बाद जब शहर में प्रवेश करने लगे तो इन नेताओं को पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर ही रोक दिया। दोनों को कहा गया कि शहर की स्थिति को देखते हुए सभी की एंट्री पर रोक है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं को वापिस होना पड़ा। इमरान मसूद सहारनपुर चले गए। पुलिस ने उन्हें अपने जिले की सीमा तक छोड़ा। पंकज मलिक ने कहा कि शहर में हुए उपद्रव के लिए पूरी तरह प्रशासन जिम्मेदार है। प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं थी। किसी पीड़ित के घर जाने से रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को एक लाख दिए
मुजफ्फरनगर। जिला एवं शहर कांग्रेस की मेरठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने एक लाख रुपये एकत्र कर मृतक नूरा के परिवार को दिए। नूरा की शुक्रवार को उपद्रव के दौरान मौत हो गई थी। बैठक में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की गई। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि नूरा मेहनत मजदूरी कर घर चला रहा था। उसकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है। कांग्रेसी उसके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना के साथ एक लाख की धनराशि दी। शहर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, जिलाध्यक्ष सेवादल सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, अकील राणा, अशोक अग्रवाल, बीबी गर्ग, हाजी कय्यूम, गुफरान काजमी, सलीम मलिक, जफर हसन, विजेंद्र पटेल, वारिस, हनीफ, जीशान अली, नफीस, रईस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed