फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Imran Masood

मोदी राज में उद्योगपतियों की मौज : इमरान

Mon, 05 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Imran Masood
कांग्रेस के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। मोदी राज में उद्योगपतियों का कारोबार बढ़ रहा है, मगर आम जनता परेशान है। 
विज्ञापन


नगर पालिका प्रांगण में आयोजित कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अंबानी तथा अडानी ग्रुप का कारोबार 47 प्रतिशत तक आगे निकल गया है। मगर देश का किसान, मजदूर और छोटा व्यापारी परेशान है। किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात करने वाले मोदी की नाक के नीचे से होता हुआ काला धन निकल कर चला गया। 
विज्ञापन


कई माह से कश्मीर जल रहा है। कश्मीरी पंडितों को वापस लेकर जाने की बात करने वाले मोदी चुप हैं। मोदी ने कुछ बडे़ घरानों का कर्ज माफ किया है, मगर किसानों का 57 हजार करोड़ रुपये बकाया नहीं दे रहे हैं। आज गायों की रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है। वसुंधरा के राज्य में 27 हजार गाय मर गई, जिसका जवाब मोदी नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव को छोटा मोदी बताते हुए कहा कि सपा ने मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी, जिसे वह पूरा नहीं कर सके। वोट मुस्लिमों का चाहते हैं, मगर सरकार में 70 प्रतिशत पदों पर यादव बिरादरी का कब्जा है।


वह आस्तीन में बैठ कर डसने का काम कर रहे हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष नानू मियां, आगरा मंडल प्रभारी हसन आरिफ, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अब्बास अली खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष बाबूराम कटारिया, ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी, मुकेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, सरोज राजपूत, ब्रजबाला, शराफत भलवा, जयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहशीम, सलीम कुरैशी, इरशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed