फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Important place of Chauri-Chaura incident in country's independence: Dr. Monica

देश की आजादी में चौरी-चौरा की घटना का विशेष स्थान : डा. मोनिका

Thu, 04 Feb 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Important place of Chauri-Chaura incident in country's independence: Dr. Monica
आरके पब्लिक स्कूल में शहीदों को सैल्यूट करते छात्र-छात्राएं - फोटो : DEVBAND
देश की आजादी में चौरी-चौरा की घटना का अहम स्थान : डॉ. मोनिका
विज्ञापन

देवबंद। शिक्षण संस्थाओं में भी चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्रों ने रैली निकालकर शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। प्राचार्य डा. मोनिका सिंह ने कहा कि चौरी-चौरा की घटना देश की आजादी में अहम स्थान है। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह भारतीय संस्कृति में देश-प्रेम की राष्ट्रीय भावना को उजागर करता है। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डा. गौरव बालियान, एनएसएस प्रभारी डा. अजय कुमार, प्रोफेसर राकेश कुमार, डा. कुसुमलता आदि रहे। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सिमरन प्रथम, तनिका द्व्तिीय व शालू शर्मा तृतीय रही। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने बताया कि शताब्दी समारोह के अंतर्गत वर्षभर वाद-विवाद, भाषण, निबंध, स्लोगन और पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर डॉ. लता शर्मा, डा. मदनपाल सिंह, डा. नितिन कुमार व डा. धीर सिंह आदि रहे। दून वैली पब्लिक स्कूल में छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। साथ ही देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, एमके गुप्ता, ज्योत्सना पुंडीर, विक्की जैन आदि रहे। आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना है। मेपल्स एकेडमी में वंदेमातरम गायन को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने में अपना सहयोग दिया। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed