फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal storage of fuel oil was done in the warehouse

गोदाम में किया गया था फ्यूल ऑयल का अवैध भंडारण

Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal storage of fuel oil was done in the warehouse
टैंकर में आग लगने के गोदाम में रखे तेल के ड्रम की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोदाम में किया गया था फ्यूल ऑयल का अवैध भंडारण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी नमकीन कारोबारी पवन बंसल ने पिंकी फूड्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली हुई है। उक्त कंपनी के चिप्स-नमकीन रखने के लिए गांव सहावली के पास नई बस्ती में गोदाम बनाया गया है। उक्त गोदाम में यूं तो चिप्स-नमकीन का स्टॉक रखा जाता था, लेकिन यहां फ्यूल ऑयल का भी अवैध रूप से भंडारण किया जाता था। पुलिस जांच में गोदाम के बड़े हॉल में नमकीन बॉक्स के साथ ही 20 से अधिक फ्यूल ऑयल के ड्रम रखे मिले। इसके साथ ही ड्रम से ऑयल निकालने के उपकरण व अन्य सामान भी मिला। गोदाम परिसर में एक भट्ठी व अन्य सामान रखा हुआ था, जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया था। गोदाम में बड़े पैमाने पर ज्वलनशील फ्यूल ऑयल का भंडारण होने के बावजूद यहां अग्नि सुरक्षा उपकरण भी नहीं लगे हुए थे और न ही गोदाम में फ्यूल ऑयल रखे जाने से संबंधित लाइसेंस या एनओसी भी उपलब्ध थे।
गनीमत रही अंदर नहीं पहुंची आग
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली स्थित गोदाम में अग्निकांड में स्वाह हुए फ्यूल ऑयल लदा टैंकर बाहर सड़क पर खड़ा था। उसमें आग लगते ही कारोबारी व गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों ने लोहे का बड़ा गेट बंद कर दिया, जिससे आग की लपटें भीतर नहीं जा पाईं और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

नकली तेल बनाने की अफवाह से हड़कंप
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली स्थित गोदाम में तेल टैंकर में लगी आग के बाद यहां अवैध रूप से नकली तेल बनाए जाने की अफवाह उड़ गई। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में मामला फ्यूल ऑयल (काला तेल) से जुड़ा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठी में जलाने के लिए इस्तेमाल होता है फ्यूल ऑयल
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली स्थित गोदाम में भंडारित किया गया फ्यूल ऑयल (काला तेल) विभिन्न वाहनों के इंजन से निकाला जाता है। ज्वलनशील होने के कारण इस तेल का इस्तेमाल बड़ी भट्ठियों में ईंधन के रूप में किया जाता है, जिसका खर्च अन्य ईंधन विकल्पों से काफी कम पड़ता है। आशंका जताई जा रही है कि नमकीन कारोबारी द्वारा उक्त तेल को थोक में खरीदकर उसकी जनपद में विभिन्न फैक्टरियों में सप्लाई की जा रही होगी।
इन्होंने कहा .......
14 बिंदुओं पर तलब की गई जानकारी
सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में फ्यूल ऑयल का अवैध भंडारण किए जाने की बात सामने आ रही है। इसकी खरीद-फरोख्त व भंडारण से संबंधित दस्तावेज कारोबारी द्वारा अभी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। शुक्रवार को कारोबारी से इस संबंध में 14 बिंदुओं पर जानकारी तलब की गई है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्ति निरीक्षक का जांच सौंपी
डीएसओ जाकिर हुसैन ने बताया कि फ्यूल ऑयल के टैंकर में आग लगी है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षण रजनी को जांच सौंपी। जिन्हें जल्द जांच रिपोर्ट देने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed