फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal mining in canal

नहर का सीना चीर कर खनन कर रहे माफिया      

Tue, 10 Oct 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in canal
गंगनहर में खनन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
खतौली गंगनहर का सीना चीर कर माफिया अवैध रेत का खनन कर रहे हैं। गंगनहर में दूर तक खनन करने वाले लोग देखे जा सकते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस हालात को जान कर भी अंजान बने हुए हैं। बताते चलें कि नहर बंद होने से पहले ही ऐसी संभावना जताते हुए डीएम को एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।   
विज्ञापन


गंगनहर की सफाई को लेकर करीब एक माह के लिए हरिद्वार मायापुर रेग्युलेटर को बंद कर पानी रोका गया है। नहर में पानी कम होते ही खनन माफिया ने डेरा डाल लिया है। दिन-रात रेत का अवैध खनन हो रहा है। माफिया ने स्वयं अपने इलाके भी तय कर लिए हैं। बताया गया है खनन माफिया अपने-अपने क्षेत्र में मजदूरों को लगा कर रेत का खनन करा रहे हैं। रेत को एक स्थान पर एकत्र कर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


गंगनहर स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के चारों ओर खनन हो रहा है। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि इस संबंध में सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया है। कुछ खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह सिंचाई विभाग की संपत्ति है, जिसकी देखभाल उन्हीं को करनी है। स्थानीय प्रशासन सिंचाई विभाग को पूर्ण सहयोग करेगा। हाल ही में खनन करने वालों से मिलीभगत के चलते 100 डायल के कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed