फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal liquor was being made in the warehouse

गोदाम में बनाई जा रही थी अवैध शराब

Mon, 24 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor was being made in the warehouse
सिखेडा में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब एवं आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोदाम में बनाई जा रही थी अवैध शराब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में जौली मार्ग स्थित बंद गोदाम में अवैध शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की रेक्टीफाइड स्प्रिट व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि जीरो ड्रग्स अभियान के तहत शनिवार को पुलिस व आबकारी विभाग ने सिखेड़ा क्षेत्र में जौली मार्ग स्थित बंद पड़े गोदाम में अवैध शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी ने बताया कि बंद गोदाम में सूचना के आधार पर छापा मारकर मौके से 8500 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट से भरे 44 ड्रम, दस छोटी केन, 140 खाली ड्रम और अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। जो सामान उक्त गोदाम से बरामद किया गया, उससे साफ है कि वहां अवैध शराब बनाई जा रही थी। बरामद रेक्टीफाइड स्प्रिट व अन्य सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में सोनू निवासी अमित विहार कूकड़ा और प्रवेश निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान रामसिंह निवासी गांव संधावली व दिनेश निवासी गांव बिलासपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाते पकड़ा युवक
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने रविवार सुबह गांव रोनी हरजीपुर निवासी रविंद्र के घर छापा मारा। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि मौके पर रविंद्र को कच्ची शराब बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed