{"_id":"61c2217f734b796bf862cf09","slug":"illegal-factory-of-making-liquor-caught-in-modinagar-khatauli-news-mrt570122343","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में पकड़ी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में पकड़ी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में पकड़ी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में छापा मारकर शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए। फैक्टरी के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाले उपकरण व सामान भी बरामद हुआ है।
कोतवाली जानसठ में मंगलवार को एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी निकट अंबर सिनेमा के इलाके में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी चल रही है। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पुलिस टीम ने एक मकान के अंदर शराब बनाते हुए मुकेश कुमार पुत्र मूलचंद सैनी निवासी गांव बदनौली, थाना खरखौदा, जिला मेरठ तथा हाल निवासी गली नंबर चार शिवपुरी कस्बा व थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद व मौनी उर्फ मनीषा उर्फ मोनिका पत्नी संजय कुमार उर्फ कृष्ण निवासी श्रीनगर कॉलोनी, अंबर सिनेमा थाना मोदीनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हजारों लीटर कच्ची शराब व अपमिश्रित शराब पकड़ी। इसके अलावा मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में रैपर, ढक्कन व भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस ने महिला सहित दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कई जनपदों सप्लाई करते थे शराब
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरजनपदीय शराब माफिया मोदीनगर क्षेत्र में बनने वाली अवैध शराब को जनपद मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, रुड़की सहित कई अन्य जनपदों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जानसठ पुलिस ने गांव कवाल क्षेत्र के बाग के अंदर स्थित ट्यूबवेल से अवैध शराब बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। उसी दिन से जानसठ पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले माफिया के खिलाफ सघन अभियान चला रखा है। कवाल से पकड़े गए आरोपियों के तार भी मोदीनगर में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्टरी से जुड़े थे।