फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal capture removed from bulldozer

बुलडोजर से हटाया अवैध कब्जा

Sun, 24 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal capture removed from bulldozer
मुजफ्फरनगर, छपार। जिला प्रशासन ने गांव महरायपुर में ग्राम पंचायत की भूमि से बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटवा दिए । इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गांव महरायपुर निवासी आदित्य भारद्वाज ने लगभग एक माह पूर्व जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि गांव के ही जनेश्वर, गंगाराम, मोनू, सरमोद आदि ने ग्राम पंचायत की भूमि पर पंद्रह वर्ष से अवैध कब्जा कर टीनशेड व छप्पर डालकर पशु बांध रहे हैं और चारा काटने की मशीनें लगा रखी है। शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची। कब्जाधारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी। लेखपाल अमित सैनी भी कई बार गए। उन्होंने समझाया ,लेकिन कब्जा नही हटा। शनिवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार राजकुमार थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे । उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को फोर्स भेजने के लिए कहा। नायब तहसीलदार राजकुमार अपने साथ तहसील कर्मी व पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे और बुलडोजर से चारा काटने की मशीन, छप्पर, पशुओँ के चारा खिलाने वाली खोर एक लोहे का खोखा आदि सब गिरा दिए। इस दौरान गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

छपार के गांव महरायपुर में प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध कब्जे हटाये गये

छपार के गांव महरायपुर में प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध कब्जे हटाये गये- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed