{"_id":"6ac0f04fea1756d0e404c194","slug":"iia-interacts-with-students-deliberates-on-the-future-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182242-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आईआईए ने किया छात्रों से संवाद, भविष्य पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आईआईए ने किया छात्रों से संवाद, भविष्य पर मंथन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से कैंपस कनेक्ट कार्यक्रम के तहत आईआईए-आईवाईसी टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षिक योग्यता, रुचि और कॅरिअर संबंधी आकांक्षाओं की जानकारी ली। वक्ताओं ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, विषय का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना जरूरी है।
डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित भर्ती एवं कॅरिअर संवाद कार्यक्रम में बीबीए-बीसीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विषय का व्यावहारिक ज्ञान, बेहतर संवाद क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और कार्यस्थल की समझ भी जरूरी है।
आईआईए के सदस्य नीरज केडिया, सचिव राहुल मित्तल, अध्यक्ष पब्लिक रिलेशन कमेटी राज शाह, आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल, अध्यक्ष इंडस्ट्रियल ह्यूमन रिसोर्स कमेटी अमन गुप्ता, समर्थ जैन, कर्णव अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल एवं नमन जैन ने छात्रों से संवाद किया।