फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IIA delegation visited Darul Uloom

आईआईए के प्रतिनिधिमंडल ने किया दारुल उलूम का भ्रमण

Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
IIA delegation visited Darul Uloom
दारुल उलूम का भ्रमण करने पहुंचा आईआईए का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) से जुड़े उद्यमियों ने इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का भ्रमण किया, साथ ही उन्होंने संस्था के मोहतमिम सहित अन्य उलमा से मुलाकात की। संस्था के जिम्मेदारों ने उद्यमियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्था के इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के देवबंद चैप्टर अध्यक्ष जर्रार बेग नेतृत्व में दारुल उलूम पहुंचे उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। मोहतमिम ने जंग-ए-आजादी में दी गई दारुल उलूम व उलमा की कुर्बानी के बारे में बताया और संस्था के इतिहास से संबंधित पुस्तकें उद्यमियों को भेंट की। यहां से उद्यमी लाइब्रेरी पहुंचे और ऐतिहासिक पुस्तकों का अवलोकन किया, साथ ही एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में उद्यमी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपकराज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज कंसल, राजीव भाटिया, रितेश बंसल, शिवप्रसाद अग्रवास, डा. सुखपाल सिंह, गिरीश कोहली, सु मित धवन, अंकुर गर्ग, कुणाल गिरधर, विजेश कंसल, पुनीत बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed