फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If we start the bulldozer, we will snatch the key: Jayant Singh

बुलडोजर स्टार्ट करेंगे तो हम चाबी छीन लेंगे : जयंत सिंह

Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
If we start the bulldozer, we will snatch the key: Jayant Singh
शाहपुर में आयोजित युवा पंचायत में मंचासीन चौधरी जंयत सिहं के साथ रालोद नेता व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- शाहपुर के पैठ बाजार में हुई युवा पंचायत में रालोद अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा
विज्ञापन

- अग्निपथ योजना का हर स्तर पर विरोध होगा, सदन में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं है। योगी जी ट्रैक्टर नहीं चला सकते। बुलडोजर स्टार्ट यह करेंगे, हम चॉबी खोस (छीन) लेंगे।
युवा पंचायत में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि हमने युवाओं का ब्लड प्रेशर चेक कर लिया है। बिजनौर और बागपत में पंचायत होगी। खून की पुकार सुनी है, योजना का हर स्तर पर विरोध होगा। सदन में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। अभी शांति से पंचायत कर रहे हैं, आप जिद्दी है तो मुजफ्फरनगर के लोग डबल जिद्दी है। युवा पंचायत के सह प्रभारी और पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह पहले ऐसे नेता है, जो किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ने के लिए निकले हैं। जनपद का नौजवान रालोद प्रमुख से वादा करता है कि जहां उनका पसीना गिरेगा, वे अपना लहू गिरा देंगे, लेकिन इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचा कर रहेगा। पूर्व विधायक राव वारिस ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं को चौकीदार बनाना चाहता है। रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं के साथ छलावा कर रही है।
विज्ञापन

-------------------------
लड़की वाले पूछेंगे तो कहना पड़ेगा रिटायर है
रालोद अध्यक्ष ने यह भी कि चार साल में लड़का घर आ जाएगा। शादी के लिए लड़की देखने जाओगे तो लड़के की नौकरी पूछी जाएगी। तब कहना पड़ेगा की रिटायर है। ऐसे में शादी नहीं होगी। चार साल के बजाए अगर नौकरी पांच साल की करते तो ग्रेच्युटी देनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पगड़ी टोपी वालों अब युवाओं के लिए लड़ो
रालोद अध्यक्ष ने यह भी कि किसान आंदोलन के समय युवाओं ने हर मोर्चे पर मदद की। इंटरनेट पर भी अभियान चलाया। किसान आंदोलन में नौजवानों की बड़ी भूमिका थी। नौजवानों ने गुरिल्ला युद्ध लड़ा। पंचायत में पहुंचे लोगों से कहा कि अब पगड़ी वालों और टोपी वालों की जिम्मेदारी है कि युवाओं के लिए आगे आएं।
-------------------------
ये बेचने में माहिर हैं, गंजे को कंघा भी बेच सकते हैं
रालोद अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास बड़ी फौज है, देश की फौज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आरएसएस के लोग आएंगे, आपको समझाएंगे। मोटे लोगों से मोटा चंदा वसूला गया है। भाजपा ने आलीशान कार्यालय बनाए हैं, लेकिन आमजन के लिए सुविधाएं नहीं है। ये बेचने में माहिर हैं, गंजे को कंघा भी बेच सकते हैं।
-----------------------------
भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी : बालियान
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान मजदूर व युवा विरोधी है। अग्निपथ योजना से सेना के साथ छल किया है। भाजपा सरकार ने शिक्षामित्रों का समायोजन समाप्त किया था, उसी तरह सरकारी नौकरियों को समाप्त कर युवाओं को बेरोजगार बना रही है ।
-----------------------------
अग्निपथ युवाओं के साथ धोखा : अनिल कुमार
पुरकाजी क्षेत्र के रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। रालोद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष के शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म जाति व मंदिर मस्जिद के नाम पर बांट कर वोट हासिल करती है जबकि धर्म का राजनीति में कोई स्थान नहीं है ।
-----------------------------
अग्निपथ युवाओं के साथ भद्दा मजाक : चंदन चौहान
मीरापुर क्षेत्र के विधायक चंदन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। यह अहंकारी सरकार फौज को संविदा पर लाने का कार्य कर रही है। इसे खत्म करने के लिए रालोद संघर्ष कर रहा है। जनपद का युवा इस संघर्ष में रालोद के साथ हैं। उन्होंने कहा कि रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह देश के युवाओं को दिशा दिखाने का काम करेंगे ।
-----------------------------
भाईचारा खत्म कर रही है भाजपा : राजपाल सैनी
पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में आपसी भाईचारा खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर व मुस्लिमों सहित सभी को एक होकर सांप्रदायिकता की दरार को मिटाकर भाईचारा कायम करना होगा। यदि यह सब एक हो गए तो देश और प्रदेश से भाजपा समाप्त हो जाएगी ।

-----------------------------
यह रहे मौजूद
युवा पंचायत की अध्यक्षता यूनुस चौधरी एडवोकेट और संचालन जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर व छात्र नेता शादाब अली ने किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, मेजर हिमांशु सिंह, कृष्णपाल राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य यूनुस एडवोकेट, इरशाद जाट, गज्जू पठान, अंकित बालियान, ब्रह्म सिंह बालियान, जितेंद्र आर्य, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, सुधीर भारतीय, मोमिन जौला, संगीता दोहरे, अनुज बालियान प्रमुख, बालकिशोर त्यागी, मनीषा अहलावत, सोमपाल बालियान, हाजी शाहिद त्यागी, मुरसलीन राईन, इलियास कुरैशी, रविंद्र राठी, विकास कादियान, कमल गौतम, राधे ठाकुर, जितेंद्र बालियान, देवेंद्र सिंह, शफीक कुरैशी, अभिषेक बालियान, दीपक बालियान, विशेष बालियान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed