फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If transfer is not done today then tomorrow will boycott work

Muzaffarnagar News: आज नहीं हुआ तबादला तो कल करेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 06 Jun 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
If transfer is not done today then tomorrow will boycott work
लोक  निर्माण  विभाग के  कार्यालय पर धरना देते  लोक निमार्ण कर्मचारी।
-लोनिवि के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज सिंह के खिलाफ चल रहा कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। फैसला लिया गया कि अगर बुधवार को अधिशासी अभियंता का तबादला नहीं किया गया तो बृहस्पतिवार को संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

लोनिवि निर्माण खंड-1 के कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में मंगलवार को अवर अभियंता, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्य, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, राजकीय वाहन चालक संघ के सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्षता कृष्ण कुमार और संचालन मुकेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक अधिशासी अभियंता नीरज सिंह का स्थानांतरण नहीं होता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सात जून को स्थानांतरण नहीं किया गया तो आठ जून को वह सभी संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है। सभी से ही अभद्रता करते हैं। तानाशाही रवैये के कारण राजकीय कार्यों की गति भी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर देवेंद्र सिंह, मेहर सिंह, विकास कुमार, रजनीश कुमार, विपिन कुमार, नैन सिंह, सुरेश गिरी, शारदा लाल मिश्रा, रामपाल, अजय कुमार, राकेश कुमार, सुशील कुमार मौजूद रहें।


बैंक के सचिव को दिया आंदोलनात्मक कार्यक्रम का नोटिस

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के दोनों कर्मचारी संगठन को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन और को-ऑपरेटिव बैंक्स इंप्लायज यूनियन ने बैंक के सचिव को आंदोलनात्मक कार्यक्रम का नोटिस सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि विगत 18 माह से आयुक्त सहकारिता और सहकारिता मंत्री सहित अनेक स्तरों पर कर्मचारी संगठनों ने नए वेतनमान लागू करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अब वह सात जून यानि आज से आंदोलन करने के बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed