फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: If there is an arrest, we will arrest first: Naresh Tikait

यूपी: भाजपा विधायक पर हमले के मामले में नरेश टिकैत के बड़े बोल... कहा- पहले हम देंगे गिरफ्तारी

Mon, 16 Aug 2021 08:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 16 Aug 2021 08:56 PM IST
सार

भाकियू अध्यक्ष ने बुढ़ाना विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा विधायक के पाप का घड़ा भर गया है, सही काम करना इनके बस की बात नहीं है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: If there is an arrest, we will arrest first: Naresh Tikait
पंचायत को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली में विधायक उमेश मलिक पर हुए हमले की घटना के बाद पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यदि इस मामले में गिरफ्तारी हुई तो पहले हम गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने चुपचाप यहां कार्यक्रम किया और उसको लेकर यह घटना हुई, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक के पाप का घड़ा भर गया है। हम एलान कर दें तो बालियान खाप में नहीं घुस पाएंगे।

विज्ञापन


कस्बा सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक पर हुए हमले की घटना के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शनिवार देर शाम को सिसौली के किसान भवन में पंचायत आयोजित की। उन्होंने कहा कि कस्बा सिसौली में किसी का विरोध नहीं किया जाता। सरदार वीएम सिंह बड़े किसान नेता हैं, उन्होंने किसानों के हित में कई कार्य किए हैं। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ भी किसानों के आंदोलन से जुड़े रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह कर सिसौली में बुलाया। राजनीतिक स्थिति देखकर वह चले गए। गुलाम मौहम्मद जौला को भी ऐसे ही बुलाया गया।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने बुढ़ाना विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा विधायक के पाप का घड़ा भर गया है, सही काम करना इनके बस की बात नहीं है। विधायक बनाने में क्षेत्र की जनता ने हजारों वोट दिए। विधायक ने गांव-गांव पार्टीबाजी और विवाद खड़े कर दिए। ये अच्छा विधायक साबित नहीं हुआ। हम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करते। बदले के बारे में कमजोर व्यक्ति सोचते हैं। सभी का सम्मान करते हैं, दुश्मन को भी गले लगाया जाता है। भाकियू ने प्रशासन का हमेशा साथ दिया। कचहरी में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को चोट लग गई थी तब भी उन्होंने शांति और धैर्य से काम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा विधायक पढ़ा लिखा समझदार व्यक्ति है। अगर हम घोषणा कर दें तो विधायक की बालियान खाप में भी घुसने की हिम्मत नहीं है। लेकिन हम कोई घिनौनी हरकत नहीं करते। उन्होंने कहा कि जिले का प्रशासनिक अमला, मंत्री थाने में मौजूद है जो रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहा है। नरेंद्र सिंह भी वहीं पर था, मुकदमा हमारे पर भी दर्ज होगा। हम जिस पर हाथ रख देंगे वही गिरफ्तारी दे देगा। यदि गिरफ्तारी हुई तो पहले हम गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को मासिक पंचायत सिसौली में होगी। इस पंचायत में देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान आदि मौजूद रहे।

सिसौली में भारी पुलिस बल तैनात
विधायक पर हमले की घटना के बाद सिसौली में स्थिति तनावपूर्ण बनी है। कार्यक्रम के आयोजकों के घरों के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed