{"_id":"62ed5970c26c224ecd54d98b","slug":"if-the-kotwali-police-did-not-listen-then-demonstrated-in-the-ssp-office-muzaffarnagar-news-mrt599878858","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। दाहौड़ गांव के ग्रामीणों की कुड़ी और बिटोडे़ तोड़ने के मामले में पीड़ितों ने खतौली थाने में प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई।
गांव दाहौड़ से गंगधाड़ी जाने वाले मार्ग पर खाली पड़ी जमीन पर ग्रामीणों ने कुड़ी और बिटोड़े बना रखे है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की रात जेसीबी चलाकर बिटोड़े तोड़फोड़ दिए। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खतौली कोतवाली पहुंचकर कर शिकायत की। शिकायत अनसुनी करने के कारण ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और समस्या बताई। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एसएसपी आफिस से खतौली कोतवाली भेजा गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस गांव में जांच के लिए पहुंची। प्रदर्शन करने वालों में महावली, जगरती, मुकेश, पुष्पा, कमलेश, ब्रिजेश, लीनो, भतेरी, कैलाशो, पूनम, राकेश, राजवती, बाला, संगीता, राजवंती, ऋतु आदि शामिल रहे।