फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If police have courage, arrest Zaheer Farooqui: Raju

पुलिस में हिम्मत है तो जहीर फारुकी को गिरफ्तार करे

Tue, 04 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
If police have courage, arrest Zaheer Farooqui: Raju
पुलिस में हिम्मत है तो जहीर फारुकी को गिरफ्तार करे : राजू
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर चेयरमैन एवं भाकियू प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी एवं उनके समर्थकों को नोटिस देने और उनकी एचएस की निगरानी शुरू करने के विरोध में भाकियू ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि प्रशासन ने उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया तो करारा जवाब दिया जाएगा।
पुरकाजी-खाईखेड़ी मार्ग पर महिला जिम के पास किए प्रदर्शन में भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के इशारे पर जहां पर भाजपा का चेयरमैन नहीं है वहीं की नगर निकायों की जांच कराई जा रही है। जहीर फारूकी तो एक बहाना है, नगर पंचायत निशाना है। पुरकाजी चेयरमैन को इसीलिए दबाव में लिया जा रहा है जिससे पुरकाजी नगर पंचायत पर कब्जा हो जाए। खतौली, मुजफ्फरनगर व पुरकाजी निकायों की जांच कराने से शासन प्रशासन की नीयत साफ झलक रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए गए कार्यों की भी जांच होनी चाहिए। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक एवं जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि तोप हमारे स्वाभिमान की लड़ाई नहीं है। प्रशासन ने रात में चोरों की तरह तोप ले जाकर विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जहीर फारूकी की निगरानी खोलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह कभी भी थाने के रजिस्टर पर साइन करने नहीं जाएंगे, पुलिस में हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। मंडल महासचिव नवीन राठी, उत्तराखंड प्रभारी संजय चौधरी, मांगेराम त्यागी, शक्ति सिंह, विक्की ठाकुर, प्रधान प्रताप सिंह, मोनू पंवार, इरशाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, विक्की राठी, राजेंद्र पांचली, सोनू राठी, मोनू राठी, सुरेश प्रधान, मनीष प्रधान, गोविंद शर्मा, राजपाल, कामिल, ठाकुर कुशलबीर, शाहनवाज खान, सद्दू गाड़ा, सरदार कुलदीप सिंह, मुकेश ठाकुर, दिलशाद फरीदी, सरताज फरीदी, सतीश भारद्वाज, संजय त्यागी, रियासत खलीफा, अफसर अली, अकील खान, नोशाद प्रधान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शकील खान व संचालन हाफिज मोहसिन ने किया।
विज्ञापन

--
देश भक्ति की बात करना अपराध है तो इसे मैं बार-बार करूंगा: जहीर फारूकी
पुरकाजी। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि सूली वाला बाग पर तोप लाना एवं देश भक्ति की बातें करना अपराध है, तो इसे वह बार बार करेंगे। सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग करना अपराध है तो इस मांग को वह जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed