{"_id":"5e1f609b8ebc3e4b142c4583","slug":"if-ghatauli-is-not-closed-farmers-will-come-on-the-streets-muzaffarnagar-news-mrt4640143188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली बंद हो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली बंद हो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे किसान
विज्ञापन
घटतौली बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे किसान
छपार। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा है कि गन्ना क्रय केद्रों पर घटतौली बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
गांव बिजोपुरा में राजेंद्र सिंह के आवास पर हुई भाकियू तोमर की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के तौल लिपिक के द्वारा प्रत्येक तौल केंद्र पर घटतौली के साथ दो प्रतिशत की कटौती भी की जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीसीओ आरडी द्विवेदी से फोन पर वार्ता कर इस संबंध में अवगत कराया। तोमर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली एवं कटौती की शिकायत मिली तो भाकियू तोमर सड़कों पर आंदोलन करेगी। किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। बेसहारा पशुओं से छुटकारे के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही इन पशुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की तो वह सभी पशुओं को एसडीएम कार्यालय में भर देंगे। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिजोपुरा निवासी रजत गुर्जर को युवा जिला सचिव नियुक्त किया। पंचायत में विनय प्रधान, पवन त्यागी, अजय त्यागी, मुकेश गुर्जर, प्रमोद शर्मा, आशीष शर्मा, अंशुल शर्मा उपस्थित रहे।