फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Idgah uprooted the gate, Hungama

ईदगाह का गेट उखाड़ा, हंगामा

Thu, 07 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Idgah uprooted the gate, Hungama
मोरना। असामाजिक तत्वों ने भोकरहेड़ी की ईदगाह का गेट उखाड़कर ले जाने के साथ ही मेहराब (इबादत की जगह) पर अपशब्द लिख गए।इस पर मुस्लिम समुदाय में रोष फैल गया। काफी लोग जमा हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आननफानन में पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने काजी अहमद अली ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक पर ईदगाह है। बुधवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में पेश इमाम की खड़े होने की जगह पर अश्लील शब्द लिखे हुए देखे और गेट उखाड़कर ले जाया जा चुका था। इस पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। असामाजिक तत्वों की करतूत पर नाराज लोगोें ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर कार्यवाहक सीओ कुंवर अनुपम सिंह और एसडीएम जानसठ उमेश मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने काजी अहमद अली ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान मुस्तकीम, मरगुब, मुमताज अहमद, असलम, सरफराज, मोहम्मद इस्लाम, राशिद, मोहम्मद शाकिर, महमूद मोहम्मद शमशाद आदि रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष कैप्टन ज्ञानेंद्र और पूर्व चेयरमैन राजेश, भाकियू नगर अघ्यक्ष नवीन सहरावत ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed