फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ICT (Information and Communication Technology) and Smart Class in Council Schools

विनीत की स्मार्ट क्लास से निखर रहे विद्यार्थी

Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ICT (Information and Communication Technology) and Smart Class in Council Schools
परिषदीय स्कूल में बच्चों को पढ़ाता शिक्षक विनीत। - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय स्कूलों में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) और स्मार्ट क्लास से ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को जोड़ने की पहल रंग लाई है। प्रदेश में जिन विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने दम पर स्मार्ट क्लास को प्रभावी बनाया है, उनमें जिले के शाहपुर विकास खंड के गांव सावटू स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनीत कुमार का नाम भी शामिल है। लखनऊ में 28 दिसंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


राज्यस्तर पर वर्ष 2018-19 के लिए प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास के लिए 27 शिक्षकों को श्रेष्ठ चुना गया है। सहारनपुर मंडल से केवल दो शिक्षकों का नाम घोषित सूची में शामिल है। शामली जिले के कांधला ब्लाक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ओमवीर सिंह को स्मार्ट क्लास में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, जबकि मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गांव सावटू के शिक्षक विनीत कुमार ने यह उपलब्धि पाई है।
विज्ञापन


बुढ़ाना निवासी विनीत पांच साल से अध्यापन कार्य कर रहे है। नियुक्ति के सात ही उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा। विद्यालय की वेबसाइट बनाई, जिस पर प्रदेश सरकार की शिक्षा योजनाएं तथा स्कूल की गतिविधियां अपडेट रहती है। एनसीईआरटी द्वारा बुक्स में क्यूआर कोड़ बना कर आईसीटी का प्रयोग शिक्षण कार्य में किया। वे अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड के जरिए छात्रों को वीडियो संलग्न कर पाठ पढ़ाते है। अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरित हुए है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विनीत आईसीटी की ट्रेनिंग का जिम्मा भी निभा रहे है। उनके चयन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से बना लिया प्रोजेक्टर
मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूलों में इनवर्टर की सुविधा नहीं होने से प्रोजेक्टर का प्रयोग मुश्किल है। ऐसे में शिक्षक विनीत कुमार ने एक बॉक्स में बड़ा लेंस लगा कर उसमें मोबाइल के द्वारा उसे ही प्रोजेक्टर का रूप दिया। उनकी तरकीब कारगर रही। मोबाइल के साथ स्पीकर लगाया और उस लेंस से उसका प्रोजेक्शन दिखा कर बच्चों को बिना बिजली के भी आईसीटी का प्रयोग करने की जुगत बता दी।


28 दिसंबर को लखनऊ में होंगे सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शाहपुर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने स्मार्ट क्लास के लिए शिक्षक विनीत कुमार के चयन पर उन्हें बधाई दी है। बीईओ ने बताया कि मंडल स्तर पर आईसीटी और स्मार्ट क्लास संचालित करने में सक्रिय अध्यापकों को राज्यस्तर पर सम्मानित करने की योजना है। 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे बेसिक शिक्षा निदेशालय निशातगंज, लखनऊ में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed