फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hyderpur Wetland inspected

हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया

Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hyderpur Wetland inspected
मुजफ्फरनगर में गंगा बेराज के निकट हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण करतीं विदेश मंत्रालय की ज्वाइंट स - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग की हैदरपुर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय पक्षी विहार और पर्यटन स्थल घोषित कराने की कवायद जारी है। इसी कड़ी मेंविदेश मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेट्री ने शनिवार को हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया। वेटलैंड में आए विदेशी प्रवासी पक्षियों को देख ज्वाइंट सेक्रेट्री भावविभोर नजर आईं।

वन विभाग ने कुछ समय पूर्व गंगा बैराज से लेकर शुकतीर्थ खादर क्षेत्र तक फैले हैदरपुर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्षी विहार व पर्यटन केंद्र घोषित किए जाने की मांग की थी। वन विभाग के इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को विदेश मंत्रालय की ओर से ज्वाइंट सेक्रेट्री उमा सिंह अपने पति आईएफएस कमलहर व अन्य परिजनों के साथ हैदरपुर वेटलैंड पहुंचीं। यहां उन्होंने हैदरपुर वेटलैंड में आए प्रवासी पक्षियों को देखने के साथ ही गंगा नदी में डॉल्फिन सफारी योजना के तहत बोटिंग भी की। इस दौरान उमा सिंह को गंगा में डॉल्फिन मछलियां व मगरमच्छ भी दिखे। वहीं, प्रवासी पक्षियों में इस बार क्षेत्र में विदेशी पक्षी कॉमन शेडलॅक बड़ी संख्या में देखी गईं, जिन्हें देख उमा सिंह व उनके परिजन भावविभोर हो उठे। वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से आईं ज्वाइंट सेक्रेट्री ने निरीक्षण के बाद हैदरपुर वेटलैंड को पक्षी विहार व पर्यटन केंद्र घोषित किए जाने की संभावनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed