फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband gave triple talaq to YouTube singer

यूट्यूब गायिका को शौहर ने दिया तीन तलाक

Mon, 11 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to YouTube singer
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र की एक यूट्यूब गायिका ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर पर मारपीट कर घर से निकालने और अब घर आकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। वहीं, ममेरे ससुर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र की एक प्रसिद्ध यूट्यूब गायिका ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह गत 25 मार्च 2018 को मेरठ जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव छोटा हसनपुर निवासी इमरान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व आल्टो कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इसी दौरान उसे एक बेटा हर्ष हुआ। आरोप है कि बेटे के सवा माह का होने के बाद ही पति इमरान, ससुर खलील, सास खैरुनिशां, जेठ शेरू और कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला ताशी निवासी ममेरे ससुर सलीम व इकराम ने उसे मारपीट कर बेटे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि गत चार अक्तूबर की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उपरोक्त सभी आरोपी उसके मायके में पहुंचे, जहां परिजनों के कहने पर शौहर इमरान ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ममेरे ससुर सलीम ने उसे सभी के सामने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम का कहना है कि यूट्यूब गायिका ने शौहर पर तीन तलाक देने और ममेरे ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed