फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband gave triple talaq to his wife and got her married to relative in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: पत्नी को दिया तीन तलाक, फिर रिश्तेदार से कराया हलाला, पढ़िए महिला की आपबीती

Wed, 24 Apr 2024 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में तीन तलाक और हलाला कराने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि शौहर ने पहले बीवी को तीन तलाक दिया। फिर जबरन रिश्तेदार से हलाला कराया। महिला की आपबीती पढ़िए।  

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to his wife and got her married to relative in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी में एक साल पहले शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया था। पति की धमकी के बाद पत्नी ने मायके में जाकर इद्दत की।

विज्ञापन


आरोप है कि करीब 10 महीने पूर्व पति ने विदेश से वापस लौटकर रिश्तेदार से हलाला कराने के बाद पत्नी के साथ दोबारा से साथ रखने का भरोसा दिया। इसके बावजूद पति ने धोखा देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता के अधिवक्ता आस मोहम्मद ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व कुटेसरा निवासी महिला का निकाह गांव पावटी में युवक से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं।

आरोप है कि पति ने एक साल पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पत्नी को भरोसा दिया कि वह रिश्तेदार से हलाला कर ले, उसके बाद वह रख लेगा। पत्नी ने दबाव में दूसरे युवक से हलाला किया और उसकी दोबारा इद्दत की। लेकिन पति ने इसी बीच दूसरी महिला से निकाह कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि दोबारा साथ रखने का भरोसा देकर आरोपियों ने कुटेसरा निवासी रिश्तेदार से हलाला करा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed