{"_id":"5fa6f0e08ebc3e9bc7345208","slug":"husband-dies-in-shock-after-seeing-his-wife-s-body-muzaffarnagar-news-mrt5100332157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का शव देख सदमे में पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का शव देख सदमे में पति की मौत
विज्ञापन
घटना के बाद मृतकों के मकान के बाहर लोगो की भीड।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पत्नी का शव देख सदमे में पति की मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मेन बाजार में किराना व्यापारी की पत्नी ने शनिवार सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव देख परचून व्यापारी पति का भी सदमे में हार्टअटैक पड़ जाने पर मौत हो गई। कमरे से मिली सुसाइड नोट में मृत महिला के जेठ-जेठानी और उनके बेटे के नाम लिखे मिले। इसआधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीरापुर कस्बे के मेन बाजार निवासी सुनील डागा (48) की मेन बाजार में परचून की दुकान है, जिसके ऊपर बने मकान की तीसरी मंजिल पर वे पत्नी नीरा (45) व दो बेटे प्रतीक और प्रखर के साथ रहते हैं। सुनील डागा काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे, जिसके चलते रोजाना बेटे प्रतीक व प्रखर दुकान खोलते थे। शनिवार सुबह भी रोजाना की दोनों बेटों ने दुकान खोली थी। इसी दौरान घर से गोली चलने की आवाज आने पर दोनों भाई ऊपर पहुंचेस तो बरामदे में मां नीरा का लहूलुहान शव पड़ा था, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। पास ही में तमंचा भी पड़ा था। दोनों बेटों ने अंदर कमरे में देखा तो वहां सुनील डागा का शव पड़ा मिला। माता-पिता के शव देख दोनों बेटों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि घर से एक डायरी में नीरा द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जेठ अमरीश डागा, जेठानी चांदनी व उनके बेटे अक्षित डागा के नाम लिखे हुए हैं। इसी आधार पर बेटे प्रतीक ने उक्त तीनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार महिला ने पहले गोली मारकर आत्महत्या की, जिसका शव देख बीमार पति की हार्टअटैक से मौत हो गई। बेटे द्वारा संपत्ति का विवाद बताते हुए तीन परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।