{"_id":"635ac8bcd70d0b32503b4595","slug":"husband-dies-in-road-accident-wife-injured-muzaffarnagar-news-mrt611083468","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
रोडवेज बस की चपेट में आई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। शाहडब्बर गांव के पास रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहपुर थाना के गांव तावली का रहने वाला राशिद (45) अपनी पत्नी नसीमा (40) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को लोनी जा रहा था। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शाहडब्बर गांव के पास उनकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इस घटना में राशिद की मौके पर मौत हो गई, जबकि नसीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राशिद और नसीमा को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल नसीमा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक छा गया। परिवार वाले सीएचसी पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के बेटे सनवेज ने कोतवाली में दी है।