{"_id":"570aa52e4f1c1b0170c810ed","slug":"human-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
भ्रुण हत्या के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाते परमधाम न्यास के अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमधाम न्यास, अरिहंतपुरम की महिला सहयोगियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में रविवार को झांसी रानी चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई। सद् गुरु चंद्रमोहन जी के संदेश में महिला लोकपाल पूनम ने कहा कि अगर कन्या भ्रूण हत्या इसी तरह होती रही तो मानवता खतरे में पड़ जाएगी।
समाज में स्त्रियों को सम्मान के नजरिये से नहीं देखा जाता। हमारे देश में नजरिया रहा कि जब महिलाओं का सम्मान था तो देश खुशहाल था। परमधाम का मानना है कि कन्या भ्रूण हत्या होती रहेंगी तो हिंद खुशहाल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
यह कैसा दुर्भाग्य है कि एक तरफ नवरात्र में कन्याओं को जिमाते हैं, दूसरी तरफ कन्या भ्रूण हत्या करने का घृणित कार्य करते हुए जरा भी नहीं डरते। इस प्रकार कन्या पूजन भी नहीं हो सकेगा। कन्या भ्रूण हत्या से पुरुष का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
कोई भी क्रांति महिलाओं के बिना सफल नहीं हो सकती। वीरांगनाओं ने देश की आजादी में योगदान दिया है। सबका कर्तव्य है कि प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगनाओं के स्वप्न को पूरा करें। इस दौरान पंकज, सगीता, सुनीता, शिमला, कुसुम, अमरेश, सुमन, उषा, मुकेश, अलका, रामरती, मीनू, नेहा, रविता आदि शामिल रहीं।