फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How will the bad hand pump quench the thirst of the people

सूखे हलक वाले नल कैसे बुझाएंगे लोगों की प्यास?

Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
How will the bad hand pump quench the thirst of the people
खतौली में खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अप्रैल महीने में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। गर्मी लोगों को खूब सता रही है। आमजन को पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नलों को ठीक कराने के लिए अभी तक ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। बाजारों, चौराहों और मंडी क्षेत्र में नलों को ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली। अधिकारियों के उदासीन रवैये को लेकर आमजन के बीच नाराजगी पनप रही है।
विज्ञापन

मंडी कार्यालय के सामने ही हैंडपंप खराब
नवीन मंडी स्थल पर बड़ी संख्या में रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। मंडी समिति कार्यालय के सामने हैंडपंप लगाया गया है। लंबे समय से नल खराब पड़ा है, लेकिन समिति ने अब तक सुध नहीं ली। बैंक और मंडी में आने वाले लोग नल का पानी पीते थे। किसान सौराज सिंह, सत्यवीर सिंह और ओमपाल का कहना है कि नल को ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सहारनपुर अड्डे पर खराब पड़ा है हैंडपंप
सहारनपुर बस अड्डे के पास लगाए गए हैंडपंप से आसपास के दुकानदार, कॉलोनी के लोग और ठैली लगाने वाले पानी पीते थे। नल खराब पड़ा हुआ है, जिस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार सतीश कुमार का कहना है कि पालिका को नल ठीक कराना चाहिए, जिससे गर्मी के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली ब्लॉक में 923 नल खराब
खतौली ब्लॉक क्षेत्र में 3605 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से 170 रिबोर होने है। इसके अलावा 753 मरम्मत कार्य किया जाना है। ब्लॉक क्षेत्र में 923 हैंडपंपों के हलक सूखे हुए हैं। एडीओ पंचायत राजेश्वर दत्त त्यागी ने बताया कि सभी ग्राम सचिवों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं सूची उपलब्ध कराई जा रही है।

ठीक कराए जा रहे हैं हैंडपंप
पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों से शिकायत मिल रही है, उन क्षेत्रों में नलों को ठीक कराया जा रहा है।

नवीन मंडी स्थल पर खराब पडा हैडपम्प।

नवीन मंडी स्थल पर खराब पडा हैडपम्प।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के रुडकी रोड पर खराब पडा हैडपम्प।

मुजफ्फरनगर के रुडकी रोड पर खराब पडा हैडपम्प।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed