फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How the big fire was extinguished, the department does not have enough equipment

कैसे बुझे आग, विभाग के पास नहीं पर्याप्त उपकरण

Tue, 19 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
How the big fire was extinguished, the department does not have enough equipment
पुलिस लाइन में आग बुझाने का प्रशिक्षण देते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कैसे बुझे बड़ी आग, विभाग के पास नहीं पर्याप्त उपकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दमकल विभाग में संसाधन सीमित है। अग्नि पर काबू पाने के लिए विभागीय टीम इन्हीं संसाधनों से आग बुझाने के लिए जूझ रही है। आग की बडी घटना होने पर आने वाली समस्या के मद्देनजर पिछले एक साल से 12 हजार लीटर पानी वाला वाटर बाउचर व औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक फोम टेंडर की दरकार की जा रही है। कई बार पत्र मुख्यालय भेजे जा चुके है लेकिन अभी तक दोनों ही उपकरण की व्यवस्था नहीं कराई गई हैं। उधर, वर्तमान में दमकल विभाग अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाकर लोगों को आग के बचाव बताते हुए जागरुक कर रहा है।
जिले में है यह उपकरण-
नगर-
पानी बुझाने वाली बड़ी गाड़ी-2
छोटी गाड़ी-1
टयूबवेल से पानी लेने वाला डीजल पंप-3
गाड़ी में पानी भरने के लिए नगर पालिका का हाइडेंट-1
समरसेबिल-1
कर्मचारी-27
मुख्य दमकल अधिकारी-1
दमकल अधिकारी-1
------------
खतौली-
छोटी गाड़ी-1
6 कर्मचारी
1 दारोगा
--
बुढ़ाना-
छोटी गाड़ी-1
6 कर्मचारी
1 दारोगा।
--
1 जनवरी से 31 मार्च 2022
- कुल अग्निकांड-78
- 24 लाख 57 हजार 5 सौ की संपत्ति नष्ट।
- 1 करोड 42 लाख 85 हजार की संपत्ति बचाई।
----------
कुल जीव रक्षाकांड की संख्या-5
-5 लोगों की मौत।
- 8 लोग बचाए गए।
--
वर्ष 2021-
कुल अग्निकांड-420
कुल जीव रक्षाकांड की संख्या-20
- 2 लोगों की मौत
- 10 लोगों व 2 पशु बचाएं
--
एक बुलेट बाइक-
नगरीय टीम के पास एक बुलेट बाइक है। यह बाइक संकरी में गली के घर में लगने वाली आग की घटना को बुझाने में प्रयोग की जाती है। पूरेे जिले में यह एक मात्र वाहन है। जबकि कम से कम पांच वाहन होने चाहिए।
विज्ञापन

-
कर्मचारियों के अवकाश बंद
अप्रैल, मई व जून माह में खेत खलिहान व अन्य स्थानों पर आग लगने की घटना के मद्देनजर इन तीनों माह में कर्मचारियों के अवकाश बंद कर दिए गए।
--
इन्होंने कहा-
वैसे तो आग बुझाने के लिए पर्याप्त साधन है, लेकिन बडी आग लगने के मद्देनजर मुख्यालय से एक वाटर बाउचर व औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक फोम टेंडर की मांग कर पिछले एक साल से लगातार पत्राचार किया जा रहा हैं। - नरेश मलिक, स्टेशन अधिकारी, दमकल विभाग।

दमकल विभाग के कार्यालय में खड़ी गाड़ियां

दमकल विभाग के कार्यालय में खड़ी गाड़ियां- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed