फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hotel workers and customers fight, eight arrested

होटल कर्मचारियों-ग्राहकों में मारपीट, आठ गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hotel workers and customers fight, eight arrested
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खाना खाने के लिए रुके युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार युवक फरार हो गए, जबकि आठ होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गांव बागोवाली क्षेत्र में हाईवे पर शिवा होटल है। बृहस्पतिवार रात वहां कार से हरियाणा निवासी कई युवक पहुंचे। खाना खाने के दौरान युवकों ने होटल कर्मचारियों को गाली देनी शुरू कर दी। इसका विरोध किया गया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे होटल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा निवासी युवकों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हरियाणा निवासी युवक फरार हो गए। पुलिस ने होटल के आठ कर्मचारियों भरतिया निवासी अमित , रामपुरी निवासी निखिल, शिव शंकर, विवेक, कूकड़ा निवासी कमल, शाहपुर निवासी अंकित, रामपुर छपार निवासी अमित, दधेडू निवासी सतेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed