फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hook was installed before voting, weighing stopped as soon as the results came

Muzaffarnagar News: मतदान से पहले लगवाया था कांटा, नतीजे आते ही तौल हुआ बंद

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hook was installed before voting, weighing stopped as soon as the results came
खानपुर में तौल केंद्र उखाड़ने से धरने पर बैठे किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। खानपुर गांव में दस दिन पहले लगवाए गए त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के क्रय केंद्र को उखाड़ने के लिए मिल कर्मचारी पहुंच गए। किसानों ने विरोध में हंगामा किया और कर्मचारियों को वापस लौटा दिया। किसान धरने पर बैठे रहे। किसानों का कहना है कि गांव में भाजपा को कम वोट मिले हैं, इस वजह से तौल केंद्र उखड़वाया जा रहा है। तौल बंद होने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खानपुर गांव के किसान राजवीर सिंह, अनिल कुमार और रवि चौधरी ने बताया कि उप चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से ग्रामीणों ने क्रय केंद्र की मांग की तो उन्होंने समाधान का भरोसा दिया था। दो दिसंबर को केंद्रीय मंत्री के करीबी सत्यव्रत और मिल अधिकारियों ने क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र पर मिल ने नौ दिसंबर तक तौल कराया। इसके बाद तौल बंद हो गया। किसानों का आरोप है कि मिल के कर्मचारी कांटा उखाड़ने के लिए पहुंच गए, जिसका किसानों ने विरोध किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि भाजपा को गांव में कम वोट मिले हैं, जिस कारण अब खतौली चीनी मिल और डीसीओ यहां से क्रय केंद्र उखड़वा रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह गांव में पहुंचे और क्रय केंद्र उखाड़ने की तैयारी पर नाराजगी प्रकट की। मलिक ने कहा कि क्रय केंद्र नहीं उखाड़ने दिया जाएगा। इस मौके पर रणवीर सिंह, सोबिंद्र, सचिन कुमार, सुमित कुमार, तरूण सहरावत, वीर सिंह, अंकुश प्रधान, अनिल कुमार, दल सिंह, रामवीर, सत्यवीर, अजब सिंह, रणवीर सिंह, कृष्णपाल, सुखलाल, कवरपाल, माटू, रवि, यशपाल, धर्मवीर, प्रदीप कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से परेशान थे खानपुर के ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि खानपुर, वाजिदपुर खुर्द और सादीपुर राजू गांव के लिए खानपुर में गन्ना तौल क्रय केंद्र लगाया गया था। लेकिन उप चुनाव के नतीजों के बाद अब तौल केंद्र को उखाड़ा जा रहा है। गांव के लोग तीन साल से परेशान थे, केंद्र को किसी भी सूरत में नहीं उखाड़ने दिया जाएगा।
खानपुर के दोनों बूथों पर हारी भाजपा
खानपुर गांव में दो बूथ बनाए गए थे। दोनों पर ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। बूथ संख्या 241 पर रालोद को 325 और भाजपा को 128 वोट मिले। जबकि बूथ संख्या 242 पर रालोद को 200 और भाजपा को 106 वोट मिले हैं।

तौल केंद्र के लिए निकाला जाएगा समाधान
त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के जीएम केन कुलदीप राठी का कहना है कि कुछ किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बिना अनुमति के तौल केंद्र लगा दिया गया है। इस प्रकरण का सोमवार को समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। चीनी मिल की ओर से किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed