{"_id":"649d1d1bd746627aa109d4aa","slug":"honor-killing-in-muzaffarnagar-brothers-shot-dead-sister-for-doing-love-marriage-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोली लगते ही गांव के तिराहे पर ढेर हो गई युवती, झूठी आन की खातिर बकरीद से पहले बहन को दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोली लगते ही गांव के तिराहे पर ढेर हो गई युवती, झूठी आन की खातिर बकरीद से पहले बहन को दी खौफनाक मौत
Thu, 29 Jun 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम बुढ़ाना क्षेत्र में सरेराह बहन की हत्या कर दी गई। बताया गया कि बहन ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। वहीं भाइयों ने बकरीद से पहले बहन की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में झूठी आन की खातिर भाइयों ने सरेआम बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बकरीद से मात्र एक दिन पहले बहन को मौत के घाट उतारते हुए भाइयों के न तो हाथ कांपे न ही कलेजा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतका ने दो साल पहले गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक महीने पहले ही दोनों वापस गांव लौटे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar police
- फोटो : Amar ujala
गांव अलीपुर अटेरना निवासी जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। सात जून को फरहाना अपने शौहर शाहिद के साथ वापस गांव लौट आई थी।
इस विवाह से फरहाना के परिजन नाखुश थे। गांव में फरहाना के लौटने के बाद से तनाव का माहौल था। बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के डाकघर के सामने तिराहे पर फरहाना की हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि पीडि़त पक्ष ने मृतका के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।