{"_id":"5dab50958ebc3e93b532d778","slug":"home-minister-failed-to-restore-peace-in-kashmir-acharya-krishnam-devband-news-mrt449447972","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री कश्मीर में अमनी बहाली में नाकाम : आचार्य कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री कश्मीर में अमनी बहाली में नाकाम : आचार्य कृष्णम
विज्ञापन
सहारनपुर: देवबंद में कल्कि पीठ संभल के पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद क?
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कल्कि पीठ संभल के पीठाधीश्वर और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री कश्मीर में अमन बहाली में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं, इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
शुक्रवार को शाम के समय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी और कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि केंद्र ने जीएसटी और नोटबंदी लागू कर देश की जनता से वादा किया कि इससे आतंकवाद खत्म हो जाएगा। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के दौरान यही राग अलापा, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि बीजेपी नेताओं के सभी वादे हवाई साबित हुए और स्थिति आज भी वैसी ही है जैसे पहले थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे नफरत फैलाने से लाभ मिल रहा है। वह पाकिस्तान का डर दिखाकर इतने बड़े मुल्क को डरा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि बीजेपी के इस तरह के कृत्यों से मुल्क और यहां की जनता को बहुत बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।
आचार्य प्रमोद ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पार्टी से खतरा है, इसलिए उसके नेताओं को झूठे मुकदमों में गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जा रहा है। कांग्रेस और नेहरू खानदान को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दो टूक कहा कि भाजपा इस देश से तब तक नहीं जा सकता, जब तक कांग्रेस के हाथों को मजबूत नहीं किया जाता। इस दौरान कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी और स्प्रिंड डेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने आचार्य को हिंदी में लिखित कुरान पाक भेंट किया। इस मौके पर शाजान मसूद, सलाउद्दीन खां, मो. असलम, फहीम नंबरदार, अहमद गौड़, खुर्रम आदि रहे।