फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home guards protest, protest in Collectorate

कलक्ट्रेट में होमगार्डों का धरना, प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2019 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Home guards protest, protest in Collectorate
Home guards protest, protest in Collectorate - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलक्ट्रेट में होमगार्डों का धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा ड्यूटी से हटाए गए होमगार्डों ने तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन किया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। होमगार्डों ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने वाली प्रदेश सरकार ने इस त्योहार पर उनके घर परिवार में अंधेरा लाने का काम किया है, जब तक सरकार उनको ड्यूटी पर ससम्मान बहाल नहीं करती है तब तक यह आंदोलन जारी रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में होमगार्डों का धरना जारी रहा। करवा चौथ का पर्व होने के बाद भी महिला होमगार्ड अपनी वर्दी में आंदोलन में शामिल हुई। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्लाटून कमांडर भीम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने त्योहार के अवसर पर उनको सबसे बड़ा गम देने का काम किया है, जीवन में रोजी रोटी के संकट से बड़ा कोई संकट नहीं है। प्रदेश में 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड्र्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जनपद में भी करीब 600 होमगार्ड ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। आज करवा चौथ के त्योहार पर बहनों को यहां धरना देना पड़ रहा है। यदि सरकार मांग पूरी नहीं करती है तो यह आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा। बिजेंद्र मलिक, भीम सिंह, मिठ्ठन लाल, कुबेर दत्त, रामकुमार, श्रीकृष्ण कुमार, विजयमाला, रीटा, शशिबाला, ओमकली आदि धरने प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed