फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holika Dahan Muhurta from 9:20 pm to 10:31 pm

शुभ मुहुर्त में 1150 स्थानों पर होलिका पूजन और दहन

Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan Muhurta from 9:20 pm to 10:31 pm
शाम 9:20 से रात 10:31 बजे तक होलिका दहन का मुहूर्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में होलिका पूजन और दहन की तैयारियां कर ली गईं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1150 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पंडित राजशेखर वत्स ने बताया कि सुबह पूजन होगा, जबकि दहन का मुहूर्त शाम 9 बजकर 20 मिनट से रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे से पूर्णिमा लग जाएगी। पंडित राजशेखर ने बताया कि पूर्णिमा की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। होलिका दहन के लिए एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले में 1150 स्थानों पर होने वाले होलिका दहन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बुधवार रात को जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गश्त की गई। पुलिस होलिका स्थलों की निगरानी कर रही है, ताकि कोई शरारती तत्व समय से पहले होलिका में आग न लगा दे। पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने सभी सीओ को भी सतर्क रहने व शरारती तत्वों पर निगाह रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed