{"_id":"667ea315d30546aada0a3b50","slug":"holidays-are-over-all-council-schools-are-open-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-125035-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छुट्टियां खत्म, खुले सभी परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छुट्टियां खत्म, खुले सभी परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। ग्राीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सभी परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। विद्यालयों को फूल, रंगोली व गुब्बारों से सजाया गया। सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो अध्यापक व अध्यापिकाओं ने रोली-चंदन से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं मिड-डे मील में बच्चों को कहीं खीर तो कहीं हलवा खिलाया गया।
कस्बा व देहात के सभी परिषदीय विद्यालय शुक्रवार को खुल गए। पहला दिन स्वागत उत्सव के रूप में मनाया गया। सफाई के बाद विद्यालयों को गुब्बारे, फूल-पत्तियों व रंगोली आदि बनाकर सजाया। वहीं स्कूल पहुंचने वाले सभी बच्चों का रोली-चंदन से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय लोई के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि पहले दिन विद्यालय में बच्चों को हलवा खिलवाया गया। विद्यालय के अध्यापक नीरज मलिक, श्वेता, गोपीचंद, सुशील कुमार व अनीस ने सभी बच्चों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।