फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hoist the national flag from house to house from August 9 to 15: Tyagi

नौ से 15 अगस्त तक घर-घर फहराए राष्ट्रध्वज : त्यागी

Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hoist the national flag from house to house from August 9 to 15: Tyagi
मुजफ्फरनगर। सपा नेता प्रमोद त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ अगस्त से क्रांति दिवस और आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने देश को करो या मरो का मंत्र देकर अंग्रेजों भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया था। अंग्रेज सरकार ने दमन चक्र चलाकर आजादी के अधिकतर नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे। जयप्रकाश नारायण, डॉ राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ अली, उषा मेहता व अनेक समाजवादियों ने आंदोलन का नेतृत्व किया। अरुणा आसिफ अली ने ग्वालियर टैंक मैदान मुंबई में तिरंगा फहराया। डॉ लोहिया और उषा मेहता ने नेपाल से आजाद रेडियो के माध्यम से आह्वान किया। जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग जेल तोड़कर आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाया। इन बलिदानों के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से जनता में जागरूकता लाते हुए नौ अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज गर्व से फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed