फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Historyheater murdered in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Thu, 30 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Historyheater murdered in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर : तितावी क्षेत्र में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मुकंदपुर में थाने के हिस्ट्रीशीटर और पूर्व प्रधानपति अमरपाल (50) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लहूलुहान लाश ट्यूबवेल के कमरे में मिली।
गांव मुकंदपुर निवासी अमरपाल की पत्नी प्रमिला वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान बनी थी। अमरपाल थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे अमरपाल खेत पर गया था, जहां रात में वह खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा हेमंत खाना लेकर गया तो उसने ट्यूबवेल के कमरे में अमरपाल की लहूलुहान लाश पड़ी देखी। उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार किए गए थे। शव के पास ही खून सना फावड़ा भी मिला। कमरे में शराब के तीन भरे हुए व तीन खाली पव्वे भी पड़े थे। सूचना पर सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाकर छानबीन की गई, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ ने बताया कि उसके बेटे की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानपति को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मुकंदपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान के पति अमरपाल आपराधिक प्रवृत्ति का था।
एसओ कपिल देव ने बताया कि वर्ष 1991 में पहली बार वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ था, जिसके बाद उसके खिलाफ तितावी थाने में ही तीन हत्या के व कई लूट के मुकदमे दर्ज हुए। वहीं, गाजियाबाद के लोनी थाने में भी अमरपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार वर्ष 2002 में अमरपाल ने गांव तितावी निवासी नरेंद्र पुत्र बिरम सिंह की हत्या की थी। इस हत्या में उसे वर्ष 2004 में कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में रहते हुए उसने वर्ष 2005 में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसमें उसे कोर्ट से जमानत मिल गई, तभी से वह जमानत पर बाहर था। वहीं, वर्ष 2005 के बाद उसके खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ, लेकिन करीब दो साल पूर्व उसकी ट्यूबवेल से अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में भी वह जमानत पर बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो हत्यारोपी के साथ पी थी अमरपाल ने शराब
तितावी। पूव प्रधान के पति अमरपाल का शव ट्यूबवेल पर मिला है, वहां तीन शराब के भरे हुए पव्वे और तीन ही खाली पव्वे भी बरामद किए गए हैं। ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि हत्या करने वाला अमरपाल का कोई परिचित ही था, जिसके साथ अमरपाल ने पहले शराब पी। इसके बाद देर रात उक्त परिचित ही उसकी हत्या कर फरार हो गया।

आठ साल पूर्व किया था आत्मदाह का प्रयास
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी पूर्व प्रधान के पति अमरपाल ने वर्ष 2012 में आत्मदाह करने का भी प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार अमरपाल गांव में जलाई जाने वाली धधकती होलिका में कूद गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed