{"_id":"5f0f49178ebc3e63dc765172","slug":"history-sheets-of-two-operatives-opened-one-surrendered-muzaffarnagar-news-mrt4913956156","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया तिकड़ी के खिलाफ अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया तिकड़ी के खिलाफ अभियान जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुर्गों की खोली हिस्ट्रीशीट, एक ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। जनपद की माफिया तिकड़ी मूंछ, जीवा व मीनू के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर चल रहा अभियान बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को जनपद पुलिस ने सुशील मूंछ व मीनू गैंग के दो गुर्गों की हिस्ट्रीशीट खोल दी, वहीं मूंछ गैंग का एक अन्य गुर्गा पुराने मामले में कोर्ट में पेश हो गया।
कानपुर में चर्चित विकास दुबे प्रकरण के बाद शासन के आदेश पर जनपद में भी कुख्यात बदमाशों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद में सुशील मूंछ, संजीव जीवा व मीनू त्यागी गैंग को सूचीबद्ध करते हुए इनसे जुड़े गुर्गों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सुशील मूंछ गिरोह से जुड़े अर्पण मलिक की हिस्ट्रीशीट खोल दी। वहीं, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मीनू त्यागी गैंग के गुर्गे अजय पंडित की हिस्ट्रीशीट खोलकर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। पुलिस कार्रवाई के डर से सुशील मूंछ गैंग से जुड़ा बंटी तोमर उर्फ अमर सिंह निवासी गांव सिरसली, थाना बिनौली जनपद बागपत बुधवार को नई मंडी कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट में पेश हो गया। अमर सिंह ने अपनी जमानत तुड़वा ली, जिस पर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।