फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History sheeter cow killer injured in encounter, partner fled

Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीटर गोकश मुठभेड़ में घायल, साथी भागा

Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
History sheeter cow killer injured in encounter, partner fled
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने गोमांस बरामदगी व मुठभेड़ में वांछित हिस्ट्रीशीटर गोकश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 21 अगस्त को बुढ़ाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकश साबुद्दीन उर्फ साबू को गिरफ्तार कर 200 किलो गोमांस बरामद किया था। एक आरोपी भाग गया था। बुढ़ाना पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर खतौली से बुढ़ाना की ओर आ रहा है। चेकिंग शुरू कर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग कर भागने लगे। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने ईख के खेत में छिपकर फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश बुढ़ाना की सफीपुर पटटी निवासी दीन मोहम्मद उर्फ दीनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में गोकशी सहित 14 मुकदमे दर्ज है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed