{"_id":"5e2748f98ebc3e4adc1eecbd","slug":"history-sheeter-captured-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt465077947","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दबोचा हिस्ट्रीशीटर, साथी फरार
पुरकाजी। गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव कम्हेड़ा के निकट देर शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पैर में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही थी।
पुरकाजी थाने के कम्हेड़ा चौकी प्रभारी एसआई शैलेंद्र सिंह मंगलवार रात नहर पटरी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। एसआई शैलेंद्र ने वायरलेस पर मेसेज फ्लैश किया, जिस पर सीओ सदर कुलदीप सिंह व इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने टीम के साथ पहुंचकर बदमाशों को नहर पटरी मार्ग पर ही घेर लिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से बाइक समेत वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। सीओ सदर ने बताया कि गोली से घायल बदमाश रऊफ उर्फ काना निवासी मिमलाना रोड शहर कोतवाली है। वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। मौके से बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। वहीं, फरार बदमाश की पहचान चांद निवासी कस्सावान, पुरकाजी के रूप में हुई है। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही थी।