फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History sheeter arrested in encounter, second escaped

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 24 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in encounter, second escaped
बुढ़ाना में मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दूूसरा फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर रिहान घायल हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी रोहित भी जख्मी हो गया। वहीं, घायल बदमाश का दूसरा साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जेे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।

इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल बुधवार को पुलिस बल के साथ बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल फोन पर उन्हें बाइक पर दो बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। गढ़ी सखावतपुर की ओर से बुढ़ाना आ रहे बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखकर क्राउन पब्लिक स्कूल की ओर सड़क पर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाएं हाथ में गोली लगने सेे पुलिसकर्मी रोहित चौहान भी घायल हो गया। एक बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घायल बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रिहान पुत्र बाबू रतनपुरी थाने के रियावली नंगला गांव का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ बुढ़ाना व रतनपुरी थाने में एक दर्जन अपराध पंजीकृत है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि घायल बदमाश के साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed