फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Historic will be the Mahapanchayat of GIC Maidan

ऐतिहासिक होगी जीआईसी मैदान की महापंचायत

Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Historic will be the Mahapanchayat of GIC Maidan
ऐतिहासिक होगी जीआईसी मैदान की महापंचायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले रविवार को आयोजित किसान महापंचायत अपने आप में ऐतिहासिक होगी। जीआईसी मैदान आंदोलन के पन्नों पर एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इस किसान महापंचायत में उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत से भी किसानों का सैलाब यहां उमड़ेगा। किसानों के जत्थों के आने का दौर शनिवार से सुबह से ही शुरू हो गया है। इनमें महिलाओं के जत्थे भी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस पंचायत में लाखों किसान जुटेंगे। इस महापंचायत में देश के हर प्रदेश के किसानों का प्रतिनिधित्व होगा।
किसान महापंचायत में यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान के अलावा कर्नाटक और सुदूर दक्षिण के तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों से भी किसानों की जत्थे यहां पहुंचे हैं। कर्नाटक राज्य रैयत संघ कोर कमेटी की सदस्य चुक्की नंजूदास्वामी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंची हैं। तमिलनाडु और केरल के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी किसानों के जत्थे पहुंचे, ये लोग गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और फिर वहां से सीधे पंचायत स्थल आए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को काफी संख्या में किसान यहां पर पहुंच गए हैं। दरअसल, देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले किसान एक दिन पहले ही अपनी मंजिल पर पहुंच जाना चाहते हैं, ताकि जाम के झाम में फंसने से बच सकें। किसानों के जत्थे बसों और रेल के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी काफी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल से पहुंची बसें
महापंचायत स्थल पर शाम के समय प्रदेश के पूर्वांचल के किसानों की बसें आ रही है। इलाहाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट, जालौन, उन्नाव तक के किसान यहां आ रहे हैं। मध्य प्रदेश और बिहार से भी किसानों की कई टोलियां आई है। पंजाब के किसान अपनी गाड़ियों से यहां पहुंचने लगे है। किसान महिलाओं के जत्थे भी यहां पहुंच गए हैं।

वाटरप्रूफ मंच तैयार
मुजफ्फरनगर। जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत का वाटरप्रूफ मंच तैयार हो गया। शुक्रवार रात और सुबह बारिश होने से मैदान में जलभराव हो गया। शनिवार को दिन में कई घंटे मेहनत करके भाकियू कार्यकर्ताओं ने मैदान से पानी निकाला। इस कार्य में उनका प्रशासन ने भी सहयोग किया। मैदान से पानी निकाल दिया। फिर भी मैदान अभी गीला है। यदि रविवार को बारिश हुई तो किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मुजफ्फरनगर में रात्रि में जीआईसी मैदान में मंच के पास मौजूद किसान।

मुजफ्फरनगर में रात्रि में जीआईसी मैदान में मंच के पास मौजूद किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में शानिवार को जीआईसी मैदान में महापंचायत स्थल से पानी निकालते कार्यकर्ता।

मुजफ्फरनगर में शानिवार को जीआईसी मैदान में महापंचायत स्थल से पानी निकालते कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed