फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Historic building being demolished by closing the door

दरवाजा बंद कर धराशायी की जा हरी ऐतिहासिक इमारत

Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Historic building being demolished by closing the door
छपार में स्थित ऐतिहासिक इमारत जिसे गेट बंद कर अंदर से गिराया जा रहा है - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, छपार। गांव में स्थित तीन सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक इमारत को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के जेसीबी लगा कर तोड़ा जा रहा है। घनी आबादी के बीच में होने के कारण के कारण ग्रामीणों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान जुबैर उर्फ बबलू त्यागी ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के बीच घनी आबादी में ऐतिहासिक इमारत है। जो लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी है, अब जर्जर हालत है। सौ वर्षों से उसके मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। बताया गया है कि मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी व्यक्ति ने उसे खरीद लिया है ओर पिछले तीन माह से गेट बंद कर अंदर ही अंदर तुड़ाई चल रही है।
विज्ञापन

इमारत के मालिक फिलहाल सहारनपुर में रहते है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जिस इमारत को क्षेत्र में गढ़ी के नाम से जाना जाता है, उसे बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के तोड़ा जा रहा है। उसके चारो ओर घनी बस्ती होने के कारण लोगों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। कई बार ग्रामीणों ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। ग्राम प्रधान का कहना है कि जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed