फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   hindan river

हिंडन नदी की सूरत बदलने को पहली फरवरी से चलेगा अभियान

Sun, 19 Jan 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
hindan river
हिंडन नदी की सूरत बदलने को पहली फरवरी से चलेगा अभियान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपदों में 127 किमी क्षेत्र में होकर बह रही हिंडन नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने को जिला प्रशासन पहली फरवरी से अभियान शुरू करेगा। अभियान की इस कड़ी में हिंडन नदी के एरिया से अतिक्रमण हटाने के साथ ही वहां पर पौधरोपण भी किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को देर शाम मुजफ्फरनगर से लौटते समय मंडलायुक्त संजय कुमार ने दी।
मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि हिंडन नदी सहारनपुर जनपद में 93 किमी और मुजफ्फरनगर की सीमा में 34 किमी में होकर बह रही है। जिसे अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। इसके लिए एक फरवरी से अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें तहसील, वन, सिंचाई और पुलिस विभाग का सहयोग लिया जाएगा। अभियान 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बरसात से पहले अतिक्रण मुक्त भूमि पर करीब ढाई लाख पौधों का रोपण होगा। इसकी वह स्वयं समीक्षा करेंगे। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो निर्माण को 30 साल के लिए लीज पर लेंगे भूमि
मंडलायुक्त ने बताया कि देवबंद में रोडवेज डिपो के निर्माण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लोगों को दिल्ली के साथ-साथ अन्य प्रदेशों की बसों की सुविधा भी देवबंद से ही मिल सके। इसके लिए एसडीएम को आदेश दिए वह नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर डिपो निर्माण की भूमि को 30 साल के लिए लीज पर लेने को पालिका बोर्ड से प्रस्ताव पास कराकर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली व तहसील कार्यालय नगर से बाहर लाने पर चल रहा प्रयास
देवबंद की कोतवाली और तहसील कार्यालय तंग बाजार में होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए कोतवाली व तहसील कार्यालय को नगर की बाहरी सीमा में लाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए जमीन की तलाश आरंभ कर दी। रेलवे रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया में भी कुछ जमीन जिला उद्योग केंद्र की पड़ी है। उसके लिए भी विचार चल रहा है।

स्मार्ट सिटी के तहत कंपनी बाग में विकसित होगा थीम पार्क, खर्च होंगे 8.5 करोड़ रुपये
मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर स्थित कंपनी बाग को थीम पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी योजना में 8.5 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर हुई। इस पार्क में प्रतिदिन छह हजार लोग घूमने के लिए आते हैं। 121 एकड़ में फैले इस पार्क में आधुनिक शौचालय, पुस्तकालय, बहुउद्देशीय प्रशिक्षण एवं बागवानी के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बाग में स्थित तीनों द्वारों को नये सिरे से भव्य रूप में निर्मित किया जाएगा। एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। बैठने के लिए सुविधाजनक छायादार सीटें होगी। बटर फ्लाई (तितली) पार्क, योगा मंच भी बनाया जाएगा। जहां निशुल्क योग की शिक्षा दी जाएगी। तीन किमी का नया चिल्ड्रन पार्क भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed