फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hind Ratna to Dr. Pankaj Garg

कार्डियक रिसर्च में चमकी डॉ पंकज गर्ग की मेधा

Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hind Ratna to Dr. Pankaj Garg
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आयुवैदिक चिकित्सक को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कार्डियक रिसर्च में डॉ पंकज गर्ग को हिंद रत्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कार्डियक एमआरआई की रिसर्च पूरी करने पर प्रवासी भारतीय डॉ पंकज गर्ग को हिंद रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित 39वें इंटरनेशनल कन्वेंशन आफ नान रेजिडेंट इंडियंस समारोह में शहर के मूल निवासी डॉ गर्ग को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने यह अवार्ड प्रदान किया।

शहर के सराफा बाजार निवासी स्वर्गीय वैध हरिनाथ गुप्ता की पीढ़ियां देश-विदेश के चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम हासिल कर रही हैं। 19 वीं सदी से पहले ही उनके पिता वैध भगत ने चिकित्सा सेवा प्रारंभ की थी। बीते 40 वर्ष से उनके पुत्र डॉ डीएन गुप्ता आयुर्वेदिक चिकित्सा की इस परंपरा को निभा रहे हैं। एनआरआई वेलफेयर सोसायटी द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनके भतीजे डॉ पंकज गर्ग को हिन्द रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिससे परिवार में हर्ष का माहौल है। डॉ डीएन गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई एवं डॉ. पंकज के पिता डॉ महेश चंद गर्ग दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। अपोलो के चिकित्सक फोरम के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गए हैं। उनका परिवार 125 साल से चिकित्सा के कार्य में है। उनके पुत्र डॉ. दिव्य गर्ग भी इंग्लैंड में मेडिसन विभाग में चिकित्सक हैं, जिन्होंने एमआरसीपी के तीनों पार्ट का कोर्स लगातार तीन सालों में पूरा कर रिकार्ड बनाया है। विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने डा. पंकज गर्ग को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed