फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High voltage line wire broke and fell on animals

हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर पशुओं पर गिरा

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
High voltage line wire broke and fell on animals
खरपोड़ गांव मे घटना के बाद जर्जर तारों को इक्क्ठा करते लाइनमैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। ककरौली के गांव खरपोड़ में रविवार सुबह हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर पशुओं के ऊपर गिर गया। करंट लगने पर दो पशुओं की मौत हो गई, एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर निवासी किसान वेदराम का मकान राजबहे की पटरी के पास है। पूर्वाह्न 11.00 बजे वह अपने पशुओं को घर के सामने रजबहे में पानी पीला रहा था। अचानक हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर पशुओं के ऊपर गिर गया। जिसमें दो पशुओं की मौत हो गई। वेदराम शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़ा। महेंद्र, सुरेंद्र की ट्यूबवेल की मोटर स्टार्टर आदि भी फुंक गए। आसपास के घरों में हाई वोल्टेज करंट से विद्युत उपकरणों में आग लग गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक ककरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान संजय सिंह, प्रहलाद सिंह चेयरमैन, बबलू प्रधान, नेपाल, श्याम सिंह, सोहनवीर, अजय, जोगेंद्र, सुरेंद्र, सोनू डायरेक्टर आदि ने पहुंच कर विद्युत निगम के विरुद्घ रोष जताया। निजामपुर उपकेंद्र बिजलीघर के जेई को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रधान संजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बारे में विद्युत निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है। जिपं अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने पहुंच कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन बदलो, वरना नहीं जाएंगे कालेज
गांव की नैनसी, स्वाति, संजो, काजल, माधुरी, मनप्रीत, निकेत, अंजू, निक्की, नेहा, शालू, शगुन, वशिंका, तापसी, मोनी, मधु आदि छात्राओं ने बताया कि वह रजबहे पटरी से बेहड़ा सादात, बीआईटी, केडी दरियापुर आदि स्थानों पर स्कूल-कॉलेज जाती है। इसी रास्ते के ठीक ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन है। जर्जर तार कई बार टूटकर गिर चुके है। चेतावनी दी कि जब तक इस लाइन को नहीं हटाया जाता, तब तक वह स्कूल नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed