फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High alert regarding prayers

जुमा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर, खुफिया एजेंसियां सर्तक

Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
High alert regarding prayers
देवबंद। देवबंद में फ्लैगमार्च करते आरआरएफ के जवान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता कानून को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन बेहद संजीदा है। फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों से बंद इंटरनेट सेवाएं चौथे दिन भी बंद रखी गईं। जुमे की नमाज के बाद किसी भी स्थान पर कोई विरोध प्रदर्शन न हो, इसके लिए खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उठी विरोध की चिंगारी से देशभर में बवाल मचा हुआ है। देवबंद भी इससे अछूता नहीं है। करीब एक सप्ताह पूर्व मदरसा छात्रों और नगरवासियों द्वारा कानून के विरोध में हाईवे जाम किए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन देवबंद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरते हुए है, लेकिन इसके बावजूद लोग तरह तरह से इसका विरोध कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासन ने पिछले चार दिनों से इंटरनेट सेवाएं भी बंद कराई हुई हैं। इसके साथ ही पीएससी व पुलिस बल के अलावा अधिकारी आरआरएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं विभिन्न स्थानों पर शांति समितियों की बैठक का आयोजन कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी अधिकारी कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अतिरिक्त चौकसी बरते हुए है। संभावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दारुल उलूम क्षेत्र में कई थानों का फोर्स तैनात किया गया है, जबकि खुफिया एजेंसियों के अधिकारी इधर उधर घूमकर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं कि कहीं जुमे की नमाज के बाद किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन तो नहीं होगा। एसपी देहात डा. विद्यासागर मिश्र का कहना है कि बृहस्पतिवार को पुलिस, पीएससी व आरआरएफ के जवानों के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से अमन कायम रखने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन

सब कुछ सामान्य रहा तो जल्द बहाल होगी बंद इंटरनेट सेवा
देवबंद। नागरिकता कानून को लेकर बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों का मानना है कि उनके द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। जनता का सहयोग भी पुलिस प्रशासन को मिल रहा है। उनका कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक या दो दिन के भीतर बंद की गई इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed