फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Helicopter landed in Khedi Raghdan, SPG camped

खेड़ी रांघडान में उतरे हेलीकॉप्टर, एसपीजी ने डेरा डाला

Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Helicopter landed in Khedi Raghdan, SPG camped
मुजफ्फरनगर : खेड़ी रांघडान में प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली(मुजफ्फरनगर)। मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी सलावा के शिलान्यास समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। खेड़ी रांघडान में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना ने हेलीकॉप्टर उतारकर रिहर्सल किया। तीन बार यहां हेलीकॉप्टर उतारकर देखे गए। एसपीजी के एडीजी आलोक कुमार गांव पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

खतौली विधानसभा के गांव खेड़ी रांघड़ान उर्फ खेड़ी राजपूतान में दो हेलीपैड और वीआईपी पार्किंग वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। शुक्रवार को एसपीजी के एडीजी आलोक कुमार, एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने हेलीपैड और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। एडीजी आलोक कुमार ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। क्षेत्र में किए गए सुरक्षा के इंतजाम के विषय में पूछा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन पहुंचा खेड़ी
मेरठ के सरधना की सीमा से लगे जिले के आखिरी गांव खेड़ी राजपूतान में दिनभर जिले के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम खतौली और सीओ खतौली ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग और बम निरोधक टीम पहुंची
खेड़ी रांघडान में एसपीजी के अलावा स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चेकिंग अभियान चलाया। हेलीपैड के एरिया में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड पर लैंड करते हेलीकाप्टर।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड पर लैंड करते हेलीकाप्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड के निर्माण कार्य के दौरान मौजूद पुलिस।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड के निर्माण कार्य के दौरान मौजूद पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड पर जांच करती डॉग स्क्वॉड टीम।।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड पर जांच करती डॉग स्क्वॉड टीम।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण कार्य करते मजदूर।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण कार्य करते मजदूर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed