फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy vehicles will not run on the Ganganahar track from today

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी मार्ग पर आज से नहीं चलेंगे भारी वाहन

Tue, 04 Jul 2023 01:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not run on the Ganganahar track from today
मुजफ्फरनगर। सड़कों पर कांवड़ियों की संंख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। जनपद की सीमा को हरिद्वार की सीमा से मिलाने वाली 55 किमी लंबी गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर भारी वाहनों का संचालन बंद हो जाएगा। 17 जुलाई तक यहां भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात के बाद मंगलवार तड़के पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए और अधिक कांवड़िए गंगाजल कांवड़ में उठाएंगे। कांवड़ मार्ग पर भीड़ बढ़ जाने के कारण एहतियात बरती जा रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नहर पटरी मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी बड़े वाहनों पर प्रतिबंध 17 जुलाई तक रहेगा। मंगलवार से यह प्रतिबंध लागू हो जाएगा। बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, डंपर नहीं चलेंगे। कार, ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन ही मार्ग पर चल सकेंगे। नियम न मानने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों का संचालन चार से सत्रह जुलाई तक बंद कर दिया गया है। अब छोटे वाहन और कांवड़ियां ही इस मार्ग पर चलेंगे। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed