फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy fire in furniture warehouse

फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 16 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy fire in furniture warehouse
मेरठ रोड पर फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग से जला फर्नीचर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थिति औद्योगिक क्षेत्र में एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लगने से कई लाख की कीमत का फर्नीचर आदि सामान जल गया। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
शहर कोतवाली के कृष्णापुरी निवासी संदीप कुमार जैन का खादरवाला में दीप फर्नीचर के नाम से शोरूम है। संदीप ने मेरठ रोड पर जिला उद्योग केंद्र के पास औद्योगिक क्षेत्र में उत्कर्ष मैटल जनरल इंडस्ट्री नाम से फर्नीचर बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। वहां पर गोदाम बना तथा आरामशीन भी है। सोमवार को भैया दूज पर्व होने के कारण कर्मचारियों की छुट्टी थी। सुबह करीब दस बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने संदीप जैन को सूचना दी। उसने सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस संबंध में जानकारी दी। गोदाम में फर्नीचर के अलावा निर्माण सामग्री रखी होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी और एफएसओ ऋषव पंवार दो टैंकर लेकर मौके पर गए। आग काफी तेजी से बढ़ने के कारण खतौली, जानसठ और बुढ़ाना से भी तीन टैंकर और मंगवाए गए। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की मदद से काफी फर्नीचर बाहर निकलवा दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद साढ़े बारह बजे जाकर आग पर काबू पाया जा सका। मगर, तब तक गोदाम में रखे डबल बेड, सिंगल बेड, सोफे आदि सामान जल चुके थे। सीएफओ ने बताया कि गोदाम के पीछे लगी आरामशीन से शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव ने संदीप जैन से ली जानकारी
मुजफ्फरनगर। फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की जानकारी पाकर सूबे के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल को देखा। उन्होंने फर्नीचर गोदाम मालिक संदीप जैन से भी जानकारी ली।

मेरठ रोड पर फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग के बाद जमा भीड़ व पडा फर्नीचर ।

मेरठ रोड पर फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग के बाद जमा भीड़ व पडा फर्नीचर ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed