फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department ready to deal with possible third wave of corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार

Mon, 06 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Health department ready to deal with possible third wave of corona
सीएचसी में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए बनाया गया पैडियाट्रिक कोविड वार्ड - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारियां कर ली हैं। देवबंद सीएचसी में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग से 8 बेड का पिडियाट्रिक कोविड वार्ड (बाल्य रोग) बनाया गया है। जिसमें जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय कुमार त्यागी ने पिडियाट्रिक कोविड वार्ड का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। वैसे तो अस्पताल में 32 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए हैं। लेकिन इनमें 8 बेड बच्चों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। बाल्य रोग वार्ड में जीवन रक्षक संपूर्ण दवाइयों के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। ऑक्सीजन के नौ कंसंटेट्रर अस्पताल में उपलब्ध हैं, जो सिर्फ कोविड के मरीजों के लिए ही रखे गए हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए बेसमैंट व अलग से कक्ष बनाया गया है। सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाकर प्वाइंट बना दिए गए हैं। अब सिर्फ प्लांट व जनरेटर आना बाकी है। वहीं, विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि विधायक निधि से देवबंद, रणखंडी व जडोदापांडा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने हैं। अस्पतालों में प्लांट निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

45 प्लस के लोगों का घर-घर जाकर सर्वे करेंगी 200 टीमेें
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कोरोनारोधी टीका लगाने को 200 के लगभग आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। सर्वे दौरान 45 साल से ऊपर के उन लोगों की सूची बनाई जाएगी, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगा है। साथ ही 0 से 2 वर्ष के बच्चों की सूची भी बनाई जाएगी। ताकि उनको बीमारियों से बचाने के लिए मिनरल, बीसीजी, डीपीटी, पोलियो और मीजल्स के टीके लगाए जा सके। इसके अलावा अन्य बीमारियों का भी सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढने लगे बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज
अस्पताल में इन दिनों बुखार, खांसी, नजला व जुकाम समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अकेले सीएचसी में 500 से 600 के बीच प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं।

सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए बनाया गया कक्ष

सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए बनाया गया कक्ष- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed