{"_id":"62eabc06c5874b79c1001e6c","slug":"health-department-asked-for-one-lakh-booster-dose-got-only-21-thousand-muzaffarnagar-news-mrt5997082143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख बूस्टर डोज मांगी, मिली सिर्फ 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख बूस्टर डोज मांगी, मिली सिर्फ 21 हजार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाई जा रही बूस्टर डोज की रफ्तार जिले में धीमी है। जरूरत के अनुरूप डोज की आपूर्ति नहीं हो सकी। 18 साल से अधिक उम्र के अब तक सिर्फ 5.31 प्रतिशत लोग लोगों को ही डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख डोज की मांग भेजी है, जिनमें से बुधवार को 21 हजार डोज जिले को उपलब्ध कराई गई है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछले महीने 15 जुलाई से एहतियाती खुराक का विशेष अभियान शुरू किया गया है। 18 प्लस आयु वर्ग के 17 लाख 51 हजार 782 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है, जिनमें से बुधवार तक 93056 लोगों को डोज लग चुकी है। बुधवार को सिर्फ 1827 लोगों को ही एहतियाती खुराक लगाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग की मांग के बाद मेरठ से 21 हजार डोज मिली है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि धीरे-धीरे आपूर्ति बढ़ेगी। कांवड़ यात्रा की वजह से शुरूआत में बूस्टर डोज कम लगी है।
इस तरह लगाई गई बूस्टर डोज
तिथि टीकाकरण
27 जुलाई 2043
28 जुलाई 2428
29 जुलाई 3779
30 जुलाई 4777
01 अगस्त 10419
02 अगस्त 7433
03 अगस्त 1827
यहां से होती है आपूर्ति
जिले में मेरठ, सहारनपुर और लखनऊ से डोज की आपूर्ति होती है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सहारनपुर और मेरठ में कमी होने के चलते लखनऊ टीम भेजी जाती है।
विज्ञापन
30 सितंबर तक पूरा करना है लक्ष्य
बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य 30 सितंबर तक पूरा करना है। औसतन जिले को रोजाना करीब 20 हजार डोज की जरूरत होती है। अभी तक पर्याप्त डोज नहीं मिलने से परेशानी हो रही थी।